अंबिकापुर के रॉयल पार्क के पास 9 सितंबर की दोपहर एक युवक की स्कूटी से एक बच्चे को ठोकर लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर घायल बच्चे का मामा अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा। दोनों के पास कथित तौर पर बैट और चाकू था। आरोप है कि उन्होंने स्कूटी सवार युवक से मारपीट शुरू कर दी। युवक को बैट और हाथ-मुक्कों से पीटा गया। इसके बाद उस पर चाकू से भी हमला किए जाने का आरोप है। घटना में घायल युवक ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी वंश पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। मामले का दूसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Source: Source