अंबागढ़ चौकी के माहुद मचांदुर हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी जर्जर भवन की समस्या से जूझ रहे हैं। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के बाद भी स्कूल की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। स्कूल की छत से पानी टपकता है और दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है। कई जगह फर्श टूटी हुई है और छत की सरिया भी बाहर दिखाई दे रही है। बारिश के समय कक्षाओं में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। कई बार कॉपी-किताबें भीग जाती हैं और कक्षाएं बंद करनी पड़ती हैं। स्कूल में 250 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो आसपास के कई गांवों से आते हैं। भवन की खराब स्थिति के कारण शिक्षक और छात्र दोनों परेशान हैं। परिसर में चारदीवारी नहीं होने से मवेशियों और असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी बनी रहती है। शिक्षा विभाग ने नए भवन के लिए प्रस्ताव भेजने और निरीक्षण कराने की जानकारी दी है। अभिभावक जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
Source: Source