भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चित व्यापार समझौता अब जल्द ही पूरा होने वाला है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस डील का 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है और औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस ट्रेड डील से दोनों देशों के बीच व्यापार को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है। अमेरिका के साथ भारत की व्यापारिक साझेदारी मजबूत होगी, खासकर टेक्नोलॉजी, फार्मा और कपड़ा क्षेत्रों में। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में आसान पहुंच मिलेगी। वहीं, अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में निवेश के रास्ते भी खुलेंगे। राजदूत का यह दावा ऐसे समय में आया है, जब दोनों देश अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। बाकी 1% काम में कानूनी औपचारिकताएं और दस्तावेजी प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
Source: Source