नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छत्तीसगढ़ के ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, अटूट आत्मविश्वास और निरंतर किया गया परिश्रम ही किसी भी छात्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के जनजातीय युवाओं के लिए एक मिसाल बताया और कहा कि सरकार राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय मार्गदर्शन और हॉस्टल में मिली सुविधाओं को दिया।
Source: Source