पेपर लीक विवाद और CJP प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मंत्रालय के अनुसार, NTA के 47 अधिकारियों को पद से हटाया गया है। यह कार्रवाई एजेंसी में सुधार प्रक्रिया के तहत की गई बताई जा रही है। अधिकारियों में बदलाव के साथ परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्रालय की ओर से आगे भी सुधारात्मक फैसले लिए जाने के संकेत दिए गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और संगठनों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। सरकार परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करने के लिए सुधारों पर काम कर रही है।
Source: Source