Bajaj ने अपनी लोकप्रिय बाइक Pulsar 220F का 2026 मॉडल भारतीय बाजार में ₹1.36 लाख की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में कंपनी ने मौजूदा हार्डवेयर सेटअप को बरकरार रखा है। इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। यह बाइक 17-इंच अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिसमें फ्रंट में 90/90 और रियर में 120/80 सेक्शन टायर लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड रखा गया है। कंपनी ने डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव की बजाय मौजूदा सेटअप को ही जारी रखा है। यह मॉडल उन राइडर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो स्टेबल और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। बाजार में यह बाइक अपने क्लासिक लुक और संतुलित राइडिंग अनुभव के लिए जानी जाती है।
Source: Source