Amazon MGM Studios ने लुका गुआदाग्निनो द्वारा निर्देशित सैम ऑल्टमैन की बायोपिक ‘Artificial’ को रिलीज करने से मना कर दिया है। लगभग 4 करोड़ डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म में एंड्रयू गारफील्ड ने सैम ऑल्टमैन की भूमिका निभाई है। अमेज़न ने इसे अन्य स्टूडियोज को बेचने का फैसला किया है। इस कदम के पीछे सबसे बड़ा कारण फरवरी में OpenAI के साथ अमेज़न द्वारा किया गया 50 अरब डॉलर का निवेश माना जा रहा है। यह फिल्म 2023 में सैम ऑल्टमैन को OpenAI से निकाले जाने और फिर उनकी वापसी के घटनाक्रम पर आधारित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में ऑल्टमैन और एलन मस्क को सहानुभूतिपूर्ण तरीके से नहीं दिखाया गया है, जो शायद कंपनी की नई साझेदारी के अनुकूल नहीं है। हालांकि फिल्म के टेस्ट स्क्रीनिंग परिणाम काफी सकारात्मक रहे थे, लेकिन हितों के टकराव (Conflict of interest) के कारण अमेज़न ने इसे आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया। फिलहाल फिल्म के लिए नया वितरक खोजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Source: Source