GitHub ने अपने बग बाउंटी प्रोग्राम में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। कंपनी ने यह कदम AI से तैयार की गई बड़ी संख्या में सुरक्षा रिपोर्टों के कारण उठाया है। इन रिपोर्टों की वजह से सुरक्षा जांच प्रक्रिया पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया था। 27 जुलाई से नए नियम लागू किए जाएंगे। सार्वजनिक बग बाउंटी में मिलने वाली इनाम राशि को काफी कम किया गया है। गंभीर सुरक्षा खामियों के लिए अब अधिकतम इनाम 10,000 डॉलर होगा, जो पहले 30,000 डॉलर था। हाई लेवल खामियों के लिए भुगतान घटाकर 5,000 डॉलर कर दिया गया है। मध्यम स्तर की रिपोर्ट के लिए 2,000 डॉलर और कम गंभीर खामियों के लिए 250 डॉलर मिलेंगे। कंपनी ने बड़े इनामों के लिए केवल आमंत्रण आधारित VIP प्रोग्राम शुरू करने की योजना बनाई है। नए शोधकर्ताओं के लिए HackerOne सिग्नल कैप के तहत चार सबमिशन की सीमा तय की गई है। GitHub का कहना है कि यह बदलाव वास्तविक सुरक्षा शोधकर्ताओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
Source: Source