छत्तीसगढ़ बटालियन कोरबा के अंतर्गत आने वाले शासकीय टीसीएल पीजी महाविद्यालय जांजगीर के चार एनसीसी कैडेटों ने अग्निवीर योजना के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्व सीनियर अंडर ऑफिसर भास्कर साहू का चयन नर्सिंग असिस्टेंट पद पर किया गया है। भास्कर एमए राजनीति विज्ञान के छात्र हैं। उनके नेतृत्व में ही कॉलेज को 15 अगस्त को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल का ट्रॉफी मिल चुका है। इसके अलावा तीन अन्य कैडेटों का चयन जेडी पद पर हुआ है। इनमें मयंक राठौर (बीए चतुर्थ सेमेस्टर), दीपांशु कुर्रे (बीए द्वितीय सेमेस्टर) और बलराज पटेल (द्वितीय सेमेस्टर) शामिल हैं। कमान अधिकारी एस सेंथिल कुमार ने सभी चयनित कैडेटों को बधाई दी है। एडम ऑफिसर अमित यादव ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य डीआर लहरे ने इन्हें निरंतर आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया। एनसीसी अधिकारी ईश्वरी बृजवासी सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि पर गहरी खुशी जताई है। उन्होंने अन्य कैडेटों से इन चारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। इससे अधिक से अधिक युवा अग्निवीर योजना में सफलता अर्जित कर सकेंगे।
Source: Source