जांजगीर जिले में 1 मई से शुरू हुए सुशासन तिहार को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। महज 27 दिनों के भीतर जिले के पांचों विकासखंडों से कुल 14,618 आवेदन दर्ज किए गए हैं। इनमें से लगभग 96 प्रतिशत यानी 14,047 आवेदन मांगों से जुड़े हैं, जबकि शिकायतों की संख्या केवल 571 रही। यह साफ दर्शाता है कि लोग प्रशासन से विकास और सुविधाओं की अपेक्षा लेकर शिविरों में पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक सक्रिय विकासखंड नवागढ़ रहा, जहां 3,628 आवेदन हुए। वहीं बलोदा में सबसे कम 1,699 आवेदन दर्ज किए गए। अकलतरा और पामगढ़ में भी आवेदनों की संख्या तीन हजार से पार रही। प्राप्त सभी आवेदनों का एक माह के भीतर निराकरण करने का वादा किया गया है। शिविर 10 जून तक चलेंगे। आवेदकों को 14 अंकों का यूनिक आईडी दिया जा रहा है, जिससे वे ऑनलाइन अपनी अर्जी की स्थिति देख सकते हैं। विभागवार आंकड़ों में कृषि विभाग सबसे आगे है, जहां 407 आवेदन मिले। इसके बाद नगरीय प्रशासन, विद्युत कंपनी, महिला एवं बाल विकास, और खाद्य विभाग का स्थान रहा। यह पहल डिजिटल ट्रैकिंग और पारदर्शिता का बेहतरीन उदाहरण है। सरकार का लक्ष्य लोगों की मांंगों को त्वरित गति से पूरा करना है।
Source: Source