छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के कोटमी के साप्ताहिक बाजार में बदमाशों ने ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी की दुकान में लूट करने घुसे, उन्होंने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की कोटमी चौकी स्थित हाट-बाजार की है। बताया जा रहा है कि, व्यापारी का सोना-चांदी लूटकर बदमाश फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस घेराबंदी कर रही है। पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं। बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग पेंड्रा के लिए रवाना हो गए हैं। हत्या के बाद परिजनों ने नाराजगी है। परिजनों ने आरोपियों पर 10 लाख की घोषणा की है। जानिए क्या है पूरा मामला चश्मदीदों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 7 बजे आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे और उनकी संख्या 3 थी। बदमाशों ने प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी है। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और फरार पल्सर सवारों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसपी प्रभाष मिश्रा और आईजी राम गोपाल गर्ग पेंड्रा के लिए रवाना। खबर अपडेट की जा रही है…
Source: Source