महाराजा अग्रसेन अस्पताल हादसे में प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। किसान नेता रमेश दलाल ने मांग की कि मृतक सुनील के परिवार और घायल कर्मचारी के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना सुरक्षा उपकरणों के कर्मचारियों को सीवर में उतारा। रमेश दलाल ने कहा कि यदि सरकार ने पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं दिया तो 31 मई को बड़ी न्याय पंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने पोस्टमार्टम वाले दिन हुए समझौते पर भी सवाल उठाए। पत्रकार वार्ता में विभिन्न गांवों के सरपंच, ग्रामीण और पीड़ित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने न्याय पंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। किसान नेता ने सरकार से मांग की कि अस्पताल प्रबंधन समेत तत्कालीन डीसी, पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
Source: Source