करनाल के इंद्री क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक की हत्या हुई है। युवक का शव गांव नन्हेड़ा के पास खेतों में मिला। शव पर तेजाब डालने के निशान मिले हैं। युवक को एक दिन पहले घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान बॉबी के रूप में हुई है। बॉबी की संगोहा गांव के कुछ युवकों के साथ करीब एक से डेढ़ साल से रंजिश चल रही थी। पहले भी तीन बार उस पर हमला किया जा चुका था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Source: Source