जिला जेल बरनाला में एक कैदी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जेल की सुरक्षा जांच के दौरान यह फोन मिला था। फोन में बैटरी लगी थी, लेकिन सिम नहीं थी। जेल नियमों के तहत कैदी के पास मोबाइल रखना प्रतिबंधित है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा को और अधिक सख्त करने का दावा किया है। कैदी के पास से मिला फोन एक कीपैड मोबाइल था। जेल प्रशासन ने बताया कि जेल के भीतर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत जेल की डोरमेट्री की तलाशी ली जा रही थी, तब यह फोन बरामद हुआ।
Source: Source