पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 1.80 करोड़ वोटरों की जांच में 37 लाख वोटरों के वोटर कार्ड में गलतियां मिली हैं। इलेक्शन स्टाफ का सॉफ्टवेयर इन वोटरों को संदिग्ध की कैटेगिरी में डाल रहा है। अमृतसर में सबसे ज्यादा गलतियां मिल रही हैं। दूसरे नंबर पर मोहाली है। जालंधर, लुधियाना और पटियाला जैसे जिलों में 20% से ज्यादा वोटर कार्डों में गलतियां मिल रही हैं। वोटर कार्डों में डेट आफ बर्थ, नाम-पते की गलतियां हैं। संदिग्ध पाए गए वोटरों के घर-घर जाकर वेरिफाई किया जा रहा है। अगर किसी का वोट ठीक है तो प्रूफ लेकर उसमें सुधार किया जा रहा है। राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि स्टाफ बूथ-स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सभी गलतियों को फिजिकली देख रहा है और उन्हें ठीक कर रहा है। जून में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन शुरू होगा।
Source: Source