पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर गुरुद्वारे के लंगर हॉल की छत गिरने से रही। जिसमें 8-9 महिलाएं दब गईं, जिनमें से 2 की मौत हो गई। अमृतसर में सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक हीटवेव की चेतावनी दी है। जेल में बवाल, मशालें लेकर कैदी छतों पर चढ़े, आग लगाई। मुस्लिम लड़की से शादी पर घर से निकाला, युवक बोला- मैं ब्राह्मण, जालंधर में हिंदू लड़का और मुस्लिम लड़की लव मैरिज करने के बाद रोड पर भटक रहे हैं। पंजाब में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन से पहले ही वोटर सूचियों में गड़बड़ी का ट्रेलर दिखने लगा है। उत्तराखंड के चमोली में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार सुबह 11:30 बजे पूरे विधि-विधान और अरदास के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पंजाब में 26 मई को नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जनगणना करते रील बनाई तो खैर नहीं होगी, यह आदेश सरकार ने दिया है।
Source: Source