पटियाला-समाना रोड पर एक भयंकर सड़क हादसे में 2 किसानों की जान चली गई। एक तेज रफ्तार टिप्पर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह पलट गया। हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चालक फरार हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Source: Source