मोहाली के बरवाला चौक के पास शनिवार देर रात 5 दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना स्थल के पास रिहायशी इलाका होने के कारण लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से इसे आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के घायल होने या बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई है।
Source: Source