सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट ने रोहना बाइपास पर अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश नंबर के एक बंद बॉडी कैंटर से भारी मात्रा में पंजाब मार्का अवैध शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 22 लाख रुपए आंकी गई है। राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले दो हंसराज और जगदीश को गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश नंबर के कैंटर में मिलीं शराब की बरामदगी के लिए पुलिस ने घेराबंदी की थी। आरोपियों से शराब के कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। आबकारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की मौजूदगी में कैंटर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, कैंटर से फॉर सेल पंजाब मार्का इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 300 पेटी और मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 100 पेटी बरामद हुईं। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद अवैध शराब, कैंटर और आरसी को कब्जे में लेकर ‘ई-साक्ष्य’ ऐप पर वीडियो अपलोड कर दी है।
Source: Source