छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से की। सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पहला नक्सली डंप बरामद किया गया, जहां से एक कंट्रीमेड बीजीएल, 25 बीजीएल सेल, गन पाउडर और सुतली बम बरामद किया गया। छोटेबेठिया क्षेत्र में भी बड़ी बरामदगी हुई, जहां से 3 रायफल, एक बीजीएल लांचर और बारूद बरामद किया गया। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
Source: Source