लुधियाना जिले के विभिन्न नगर काउंसिल चुनावों के लिए कल मतदान होगा। 2,09,561 मतदाता 452 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 108 वार्डों में बनाए गए 257 पोलिंग स्टेशनों पर होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मतदाताओं से बिना किसी डर, दबाव या लालच के मतदान करने की अपील की गई है। वोटर आईडी कार्ड या अन्य वैध दस्तावेज के साथ मतदान केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशू जैन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने की प्राथमिकता बताई है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। खन्ना, समराला, पायल, दोराहा, रायकोट और जगराओं नगर काउंसिल चुनावों में मतदान होगा।
Source: Source