पंजाब में निकाय चुनाव से एक दिन पहले 50 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस ने भारत-पाकिस्तान के पार करोड़ों रुपए की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है। यह बरामदगी एक किसान की सूचना पर हुई है, जिसने पुलिस और बीएसएफ को बताया था कि उसके खेत में संदिग्ध वस्तु पड़ी है। पुलिस और बीएसएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और हेरोइन बरामद की। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से कैसे आई और भारत में किसने इसे मंगवाया था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और टेक्निकल विंग का सहारा लिया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि नगर काउंसिल चुनाव के समय में ऐसी हरकत हो सकती है। पुलिस इस मामले में आगे जांच करेगी और दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश करेगी।
Source: Source