गुजरात के राजकोट में आयोजित अहीर गरबा महोत्सव ने अपनी भव्यता से सबका ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन में 15 हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक रास-गरबा किया। खास बात यह रही कि महिलाएं भारी मात्रा में सोने के आभूषण पहनकर पहुंचीं। आयोजकों के अनुसार, महिलाओं के गहनों का कुल वजन करीब 900 किलोग्राम था। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 1,300 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पारंपरिक परिधानों और सोने के गहनों से सजी महिलाओं ने महोत्सव की शोभा बढ़ाई। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। अहीर समाज के इस पारंपरिक आयोजन में सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक उत्सव की झलक देखने को मिली।
Source: Source