छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नवरात्र के अवसर पर 19 और 20 अक्टूबर की दरम्यानी रात पारंपरिक खप्पर यात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कबीरधाम पुलिस ने यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी मंदिर से यात्राएं निकलेंगी। यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल होगा। पुलिस ने पूरे सुरक्षा प्रबंधन को सात सेक्टरों में बांटा है। अलग-अलग सेक्टरों में पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जाएगा। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस बल तैयार रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
Source: Source