महाराष्ट्र के नागपुर में सात साल की बच्ची ने गुड टच-बैड टच की क्लास के दौरान अपने साथ हुई कथित गलत हरकतों के बारे में टीचर को बताया। बच्ची के अनुसार, उसके घर में रहने वाला एक किराएदार उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाता था। आरोप है कि आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। बच्ची ने क्लास के दौरान इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया। बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पांचपावली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 47 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source: Source