जालंधर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा से हुई बेअदबी के विरोध में वीरवार को बाजार बंद रहे। शहर के विभिन्न बाजारों में सुबह से ही दुकानों के शटर बंद नजर आए। डॉ. अंबेडकर की विचारधारा का समर्थन करने वाली विभिन्न संस्थाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना के विरोध में पुतला भी फूंका। संगठनों ने सरकार से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शहर के प्रमुख चौक सुनसान नजर आए। आम दिनों में भीड़भाड़ वाले इन इलाकों में लोगों की आवाजाही कम रही। प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी में देरी नहीं होनी चाहिए। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आगे भी प्रदर्शन किए जाएंगे। बाजार बंद और विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं।
Source: Source