रोहतक जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आज जिला कोर्ट परिसर में हो रहे हैं। चुनाव में ईवीएम मशीनों से मतदान कराया जा रहा है। एक दिन पहले ईवीएम उपलब्ध न होने की सूचना पर वकीलों ने हंगामा किया था। इसके बाद फरीदाबाद से ईवीएम मशीनें मंगवाई गईं। प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पुरुष उपप्रधान पद पर चार और महिला उपप्रधान पद पर छह उम्मीदवार हैं। महासचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। सह सचिव पद पर दो और लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर नौ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पदों पर कुल 32 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। चुनाव मैदान में दो पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। कार्यकारी सदस्य पद के लिए 21 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। प्रशासन ने चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश पूनिया ने निष्पक्ष मतदान कराने की बात कही है। फर्जी मतदान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। चुनाव परिणाम शाम तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
Source: Source