पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। हमलावरों ने युवक पर करीब 17 बार चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार ने हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Source: Source