कोरबा में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में तबादले और नई जिम्मेदारियां तय की हैं। कटघोरा थाना प्रभारी एसआई प्रेमचंद साहू को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह सीएसईबी चौकी प्रभारी एसआई राजेश तिवारी को कटघोरा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक विरासत कुजुर को रक्षित केंद्र कोरबा से सीएसईबी चौकी प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना को समंस-वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आरक्षक जितेन्द्र सोनी का तबादला थाना करतला से थाना श्यांग किया गया है। आरक्षक नरोत्तम कुमार रात्रे को थाना श्यांग से थाना करतला भेजा गया है। एसपी द्वारा जारी आदेश में कुल छह अफसरों और कर्मचारियों की पोस्टिंग में फेरबदल किया गया है। नई पोस्टिंग के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग में यह प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की जानकारी दी गई है।
Source: Source