हरियाणा के नारनौल में सीआईए टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी तनुज को 13 ग्राम चिट्टे यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस को सूचना मिली थी कि तनुज नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके मकान पर दबिश दी। टीम को आरोपी मकान की छत पर बैठा मिला। पुलिस ने उसे काबू करने के बाद नियमानुसार तलाशी ली। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से पॉलीथीन समेत पदार्थ का कुल वजन 13 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार तनुज पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था।
Source: Source