रायपुर में बुधवार दोपहर करीब एक घंटे की बारिश के दौरान रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था देखने को मिली। स्टेशन के सबसे व्यस्त प्लेटफॉर्म नंबर-1 के मुख्य शेड से बारिश का पानी तेजी से रिसने लगा। पानी का रिसाव इतना अधिक था कि यात्रियों को यह झरने जैसा नजर आया। बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे खड़े यात्रियों को इधर-उधर भागना पड़ा। यात्रियों ने खुद को और अपने सामान को पानी से बचाने की कोशिश की। इस दौरान कई लोगों का सामान भीग गया। खाने-पीने की चीजें भी बारिश के पानी की चपेट में आ गईं। अचानक पानी भरने और रिसाव से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने रेलवे स्टेशन की मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। यात्रियों को बारिश के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म-1 पर हुए पानी के रिसाव से स्टेशन की तैयारियों की स्थिति सामने आई।
Source: Source