रायपुर में जमीन, मकान और प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों को जल्द राहत मिलने वाली है। शासन शहर के अलग-अलग इलाकों में पांच नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है। इन नए कार्यालयों को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस किया जाएगा। नए दफ्तर शुरू होने के बाद रायपुर में कुल 14 स्थानों पर रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। फिलहाल राजधानी में सात रजिस्ट्री कार्यालय संचालित हैं। इन कार्यालयों पर रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ का दबाव काफी अधिक रहता है। इसके कारण लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। नए कार्यालय खुलने से मौजूदा कार्यालयों पर भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है। डिजिटल सुविधाओं के जरिए रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने की तैयारी है। रायपुर में दो अतिरिक्त कार्यालय पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। इनमें एक बेबीलॉन टॉवर और दूसरा विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में है। पांच नए कार्यालय शुरू होने के बाद शहर में रजिस्ट्री सुविधा का विस्तार होगा। इससे जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के पंजीयन के लिए लोगों को अधिक विकल्प मिल सकेंगे।
Source: Source