जालंधर के GT रोड पर देर रात सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मैरिटन होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान अज्ञात के रूप में दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज से ट्रक और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के हुलिए और कपड़ों की जानकारी आसपास के थानों में भेजी गई है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट से मृतक की पहचान मिलाने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।
Source: Source