महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में जोंक नदी के पुराने पुल पर बड़ा हादसा हुआ। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन नदी में जा गिरे। हादसे में कार चालक राजकुमार निषाद की डूबने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार और बाइक में सवार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुल पांच लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं बाइक चालक भगीरथी साहू हादसे के बाद से लापता हैं। लापता बाइक चालक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल नदी में संभावित स्थानों पर लगातार खोज कर रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।
Source: Source