बिलासपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अभियान जारी है। ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ के तहत बुधवार को कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की गई। विभाग की टीम ने अमृत्युल्य मिल्क प्रोडक्ट, चिंगराजपारा से पनीर का सैंपल लिया। मंदिर चौक स्थित चिकन फैक्ट्री रेस्टोरेंट से एग बिरयानी का नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रायपुर रोड तिफरा स्थित अपना मार्ट के खिलाफ शिकायत मिलने पर भी टीम ने कार्रवाई की। वहां से अरहर दाल का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों पर लगातार निगरानी कर रहा है। एक दिन पहले श्रीराम स्वीट्स से पेड़े का नमूना लिया गया था। जांच के दौरान करीब 15 किलो बर्फी मिलने पर उसे मौके पर नष्ट कराया गया और खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दुकान बंद कराई गई।
Source: Source