कैथल में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के युवा जिला प्रधान गुरमीत सैनी ने अज्ञात व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। गुरमीत के अनुसार, आरोपी पिछले तीन-चार दिनों से फोन और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर रहा है। आरोपी खुद को दिल्ली का जसविन्द्र बताता है। उसने गुरमीत से कहा कि वह उन पर किताब लिखना चाहता है। गुरमीत ने आरोपी की बात को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पैसे भेजने के लिए संदेश भेजना शुरू कर दिया। जवाब नहीं मिलने पर आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी अलग-अलग नंबरों से दिन-रात संपर्क कर रहा है। लगातार कॉल और संदेशों से वह परेशान हो चुके हैं। गुरमीत ने ढांड थाना पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोपी से छुटकारा दिलाने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Source: Source