जलालाबाद पुलिस ने घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। थाना वैरोका पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने और चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह चोरी गांव चक्क अरणीवाला उर्फ कटिया स्थित एक घर में हुई थी। शिकायतकर्ता बलदेव सिंह ने घर से करीब 10 तोला सोना और 30 तोला चांदी के जेवर चोरी होने की जानकारी दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही मंगा सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के पास से चोरी किए गए कुछ गहने बरामद हुए। बरामद सामान में सोने की चेन, ताबीज और चांदी की चूड़ियां, पायल सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान चोरी के अन्य मामलों और संभावित साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
Source: Source