दंतेवाड़ा जिला अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। मामले में एक आरोपी आकाश नाग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी की घटना 2 अगस्त को हुई थी, जिसकी शिकायत वाहन मालिक ने 4 अगस्त को दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोहन कुंजाम के साथ मिलकर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर नर्सरी रोड से चोरी की गई बाइक बरामद की गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि आकाश नाग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक जेल से बाहर आने के कुछ समय बाद ही उसने दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में दूसरे आरोपी मोहन कुंजाम की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। कार्रवाई एसपी चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई।
Source: Source