फाजिल्का के कैलाश नगर में किराना दुकानदार और उसके भांजे पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने दुकान पर जबरदस्ती करने के बाद घर के बाहर हमला किया। हमले में दुकानदार दीपू और उसका भांजा निशान घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपू ने आरोप लगाया कि बाइक सवार तीन युवक पहले दुकान पर पहुंचे और सामान उठाने लगे। विरोध करने पर आरोपी वहां से चले गए और बाद में अपने साथियों के साथ वापस लौटे। हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दीपू के गले से सोने की चेन और नकदी छीन ली। पीड़ित के अनुसार जेब में रखे करीब 5 से 7 हजार रुपये भी लूट लिए गए। निशान ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंककर उसे भी घायल किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और मेडिकल रिपोर्ट व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source