हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में ज्वेलर्स दुकान पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। तीन बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और चांदी के आभूषण देखने लगे। उन्होंने खरीदारी का नाटक कर दुकानदार के कारीगर का भरोसा जीतने की कोशिश की। हिसाब-किताब के दौरान एक बदमाश ने कारीगर की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने ट्रे में रखे चांदी के आभूषण उठाकर फरार हो गया। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन के रूप में हुई है। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ कर अन्य साथियों और वारदात से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Source: Source