जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत शनिवार से तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हो गई है। दोनों राज्यों में लाखों गणनाकर्मी घरों की सूची तैयार करने और आवास संबंधी जानकारी जुटाने में लगे हैं। तमिलनाडु में यह सर्वेक्षण करीब एक महीने तक चलेगा। यहां घर-घर जाकर डेटा एकत्र किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में लोगों को फील्ड विजिट से पहले ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प भी दिया गया है। प्रशासन ने जनभागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। छात्रों को जनगणना प्रीफेक्ट के रूप में नियुक्त किया गया है ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। गणनाकर्मी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परिवारों और आवासों से जुड़ी जानकारी दर्ज करेंगे। जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। यह चरण देशव्यापी जनगणना की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Source: Source