पंजाब के जालंधर में पुलिस ने मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियां संचालित करने की आशंका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मुख्य संचालकों और अन्य जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। मामले की जांच आगे जारी है।
Source: Source