सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नई एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 18 लाख रुपए की लागत से उपलब्ध कराई गई इस एंबुलेंस से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस सेवा का लाभ 28 ग्राम पंचायतों के लगभग 39,325 लोगों को मिलेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार दूरस्थ इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद जरूरी होता है। नई एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर मरीजों के लिए मददगार साबित होगी। इससे मरीजों को जल्द अस्पताल पहुंचाने में सहायता मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
Source: Source