IIT खड़गपुर में एक असिस्टेंट प्रोफेसर का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक प्रोफेसर की पहचान डॉ. पुल्लागुरम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह परिसर के एक क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। पड़ोसियों को शक होने पर घटना की जानकारी सुरक्षा कर्मियों को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। IIT खड़गपुर में पिछले दो वर्षों में ऐसी सातवीं मौत का मामला सामने आने से चिंता बढ़ गई है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
Source: Source