अमृतसर में एक निहंग द्वारा सिख व्यक्ति को मसीत जाने से रोकने का मामला सामने आया है। निहंग भूपिंदर सिंह बग्गा ने आरोप लगाया कि कुछ सिख मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। वीडियो में निहंग ने व्यक्ति से मसीत जाने की वजह पूछी। संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी भैंस के इलाज की जानकारी लेने मौलवी के पास गया था। उसने दावा किया कि उसने न तो कोई धार्मिक क्रिया की और न ही कोई ताबीज या अन्य वस्तु ली। इसके बाद निहंग ने मौलवी को फोन कर उससे बातचीत की। आरोप है कि बातचीत के दौरान मौलवी को गांव छोड़ने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया। निहंग ने पंचायत और अन्य संगठनों से मामले में कार्रवाई की अपील भी की। उसने तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में संबंधित पक्षों के आरोपों और दावों की जांच की जा रही है।
Source: Source