हरियाणा के सिरसा जिले के गुड़िया खेड़ा गांव में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। आग से कोल्ड स्टोरेज का शेड, कैरेट, मशीनरी और शीतकरण उपकरण जलकर राख हो गए। घटना में 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा सिस्टम भी पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने के बाद इलाके में धुआं फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोल्ड स्टोरेज संचालक ने नुकसान का अनुमान डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताया है। आग में किसानों का रखा गेहूं और ग्वार भी जल गया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Source: Source