दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को भी दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशनों पर आवाजाही बंद रखी गई है। सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास को रोक दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी। बंद किए गए स्टेशनों में लोककल्याण मार्ग, राजीव चौक और पटेल चौक शामिल हैं। इसके अलावा आरके आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड और सुप्रीम कोर्ट स्टेशन भी प्रभावित हैं। सेवा तीर्थ, जनपथ और मंडी हाउस स्टेशन पर भी एंट्री-एग्जिट बंद है। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO और दिल्ली गेट स्टेशन भी इस सूची में शामिल हैं। खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान स्टेशन पर भी यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय अपडेट जांचने की अपील की है। प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह कदम उठाया गया है।
Source: Source