हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर-सोलन सीमा क्षेत्र में फोरलेन निर्माण के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा अचानक हाईवे पर गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ से मलबा गिरते समय सड़क पर वाहन चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद फोरलेन निर्माण में पहाड़ों की कटिंग के तरीके को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से पहाड़ों की कटिंग की जा रही है। उनका कहना है कि इससे पहाड़ कमजोर हो रहे हैं और भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। बारिश के दौरान ऐसी गतिविधियों से यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। लोगों ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन करने की मांग की है। प्रशासन से निर्माण कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी दो ट्रकों की टक्कर से लंबा जाम लग गया। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Source: Source