पंजाब के मोगा जिले में युवाओं को ‘माई भारत’ पोर्टल से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाए। यह अभियान 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा। डीसी ने सभी सरकारी विभागों, स्कूलों और कॉलेजों को युवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। ‘माई भारत’ पोर्टल युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता है। प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस तक जिले के ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है।
Source: Source