राजनांदगांव के आरके नगर चौक में युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब चार बजे हुई थी। पीड़ित युवक देवरी से भिलाई जा रहा था, तभी उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह बाइक को धकेलते हुए पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और धक्का देकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक के गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सुरेंद्र यादव, अभिषेक कुम्भारे और एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोपेड भी जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Source: Source